साउथ इंडियन फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। भले ही अनुष्का ने अब तक अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है। लेकिन उनके दीवाने बॉलीवुड में भी कम नहीं हैं। अनुष्का का जन्म 7 नवंबर 1981 को हुआ था। अनुष्का इस साल अपना 39वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर बताते हैं आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...