फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुई-धागा अंदाज में अनुष्का ने किया टीचर्स डे विश, सेट से लीक हो चुकी हैं कई तस्वीरें

Wed, 05 Sep 2018 04:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anushka Sharma
अपनी आगामी फिल्म सुई-धागा में अपने साड़ी वाले लुक को लेकर ट्रोल हो रही एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने टीचर्स डे पर खास अंदाज में लोगों को विश किया है। अनुष्का नें अपनी फिल्म सुई धागा का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कार्टून एनीमेशन द्वारा बनाए इस पोस्टर में अुनष्का और विराट के ईर्द-गिर्द नीले कलर की यूनिफॉर्म में बच्चे दिखायी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Anushka Sharma
इस कार्टून फोटो पर लिखा है, कलम हो या सुई, हर सीख से जुड़ा है शिक्षक कोई। पोस्टर में नजर आ रहे बच्चें भी कढ़ाई-बुनाई के काम को गौर से सीखते हुए नजर आ रहे हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर अपने फैंस को अनुष्का अपने शिक्षकों से जुड़े हर पल के बारे में बता रही हैं। अनुष्का ने अपने पोस्टर को शिक्षक दिवस के मोके पर रिलीज करते हुए इसे शिक्षकों को डेडीकेट किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Anushka Sharma
फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि, जिन्होंने हमें एक अच्छा इंसान बनना सिखाया और अपने अनुभवों से हमारा मार्गदर्शन किया उन सभी को हैप्पी टीचर्स डे। वहीं वो पोस्टर के जरिए फिल्म सुई- धागा का प्रमोशन करने में भी पीछे नहीं रही हैं।




 

4 of 5
Anushka Sharma
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' ने रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। फिल्म में सेट से कई तस्वीरें लीक होने के बाद सुई धागा का पहला पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के पोस्टर में दोनों सितारे अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sui Dhaga
कुछ दिन पहले अनुष्का ने फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'धागे धागे पे लिखा है, सिलने वाले का नाम! आइए हमारी बुनी हुई कहानी सुनने! वहीं फिल्म का ट्रेलर 13 अगस्त को जारी हो चुका है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें