हाल ही में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने अपना क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया । इसका नाम उन्होंने MXS रखा है । इस ब्रांड की एक शॉप को मुंबई के पाली हिल एरिया में ओपन किया गया है । ओपनिंग इवेंट में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं ।
विज्ञापन
2 of 5
नव्या नवेली
यहां अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए । वहीं अंबानी से शाहरुख खान की बेटी और करिश्मा कपूर अपने गर्ल गैंग के साथ पहुंची थीं। इस इवेंट में जिस सेलेब्रिटी ने पूरी लाइमलाइट ले ली, वाे थीं श्वेता नंदा की बेटी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ।
विज्ञापन
3 of 5
सुहाना खान
नव्या ने इस इवेंट में MXS की ब्लश मिनी ड्रेस पहनी थी । इस ड्रेस की कीमत 50 हजार रुपए थी । नव्या की इस ड्रेस के आगे तो मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी नहीं टिक पाईं । ईशा ने 29,999 रुपए की पिंक पाल्म स्कर्ट पहनी थी ।
4 of 5
ईशा अंबानी
वहीं सुहाना ने 34,999 रुपए GALILEO टॉप पहना था। नव्या की ये ड्रेस चाहने वाले लोग MXS की वेबसाइट से खरीद सकते हैं । इस ड्रेस के साइट पर 6 साइज उपलब्ध हैं । सुहाना इस ड्रेस को वेबसाइट के लिए कराए गए फोटोशूट के दौरान भी पहन चुकी हैं ।
इन फोटोज को साइट के कवर पेज पर लगाया गया है। वेबसाइट में 9 सब-कैटेगरी दी गई हैं। जिसमें स्कर्ट, जैकेट, टॉप, पेंट जैसी कैटेगरी शामिल हैं। श्वेता के डिजाइन ड्रेस में सबसे महंगी ड्रेस SHAGGY METAL MINI DRESS है। जिसकी कीमत 79,999 रुपए है।