फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: अनुष्का शर्मा ने स्वीकारा विराट का चैलेंज, उंगलियों पर बैट बैलेंस करने में पति को भी छोड़ा पीछे

Fri, 02 Jul 2021 06:18 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्मों से भले ही दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इन दिनों अनुष्का अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में हैं। आए दिन वो दिलचस्प तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। हालांकि इस बार वो किसी और कारण से चर्चा में हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) ने विराट कोहली (virat kohli) के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उंगलियों पर बैट बैलेंस करते नजर आए विराट-अनुष्का
इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि दोनों अपनी उंगलियों के सहारे बैट को बैलेंस करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जहां इस वीडियो में विराट को बैट बैलेंस करने में थोड़ी दिक्कत आ रही है, वहीं अनुष्का इसे एक एक्सपर्ट की तरह करती नजर आ रही हैं। विराट और अनुष्का का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी खूब पसंद कर रहे है। साथ ही वीडियो पर काफी कमेंट्स और लाइक्स भी आ चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, वीडियो में दोनों अलग अलग नजर आ रहे हैं और इसे कोलाज के रूप में बनाया गया है। एक तरफ अनुष्का नजर आ रही हैं और दूसरी ओर विराट। विराट जहां बैट को बैलेंस करने में काफी मशक्कत करते दिख रहे हैं वहीं अनुष्का बड़ी आसानी से इसे बैलेंस करती दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो के अंत में विराट कोहली बोलते दिख रहे हैं- चलो अब तुम्हारी बारी, अब तुम भी करके दिखाओ। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा है, 'मैंने विराट के साथ टका टक बैट बैलेंस चैलेंज करते हुए काफी मजा किया। अब आप भी अपनी स्किल दिखाएं।'
 

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने मैटरनिटी वियर्स (गर्भावस्था में पहनने वाले कपड़े) को चैरिटी में सेल करने का फैसला किया था। अनुष्का ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक सेल के जरिए अपने मैटरनिटी पीस को बेचने की शुरुआत की है। इस सेल से जमा होने वाली रकम को अनुष्का स्नेहा नाम की एक फाउंडेशन के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य का समर्थन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इसके बाद अनुष्का फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी में जुट गई हैं। वह जल्द ही नवदीप सिंह निर्देशित फिल्म कानेडा और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें