फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का-विराट का हनीमून तो देख लिया, इन 4 सेलेब्रिटीज की तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर लगाई थी आग

Sat, 16 Dec 2017 10:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
zaheer khan and sagrika
अनुष्का और विराट शादी के बाद हनीमून के लिए रोम गए हैं। शादी की तस्वीरों के बाद अब दोनों की हनीमून की फोटो सामने आई है। तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'In heaven, literally'। अनुष्‍का और विराट ने ब्लू कलर की जैकेट और टोपी लगा रखा है। अनुष्‍का के हाथों में मेहंदी लगी है और सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही है। अनुष्का के तस्वीर शेयर करते ही कुछ ही देर में ये वायरल हो गई।आइए आगे की स्लाइड्स में हम आपको दिखाते हैं ऐसे ही दूसरे स्टार्स की हनीमून की तस्वीरें जो तेजी से वायरल हुईं। 

पढ़ें: अनुष्‍का-विराट की हनीमून फोटो पर 1 घंटे में 9 लाख से ज्यादा लाइक, तेजी से हो रही वायरल
विज्ञापन

2 of 5
Sagarika Ghatge - फोटो : Instagram
जहीर की शादी के करीब 15 दिनों के अंदर ही विराट ने भी शादी रचा ली है। एक तरफ सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की तस्वीरों और वीडियोज की बरसात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ जहीर खान मालदीव की खूबसूरत वादियों में अपनी बेगम साहिबा के साथ हनीमून के लिए पहुंचे। सागरिका घाटगे लगातार अपनी जिंदगी के इन खूबसूरत पलों को अपने फैन्स के साथ शेयर किया। 
विज्ञापन

3 of 5
भारती सिंह
टीवी कॉमेडियन भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया से गोवा में शादी की। शादी के दिन ही रिसेप्‍शन पार्टी भी हुई। हर्ष और भारती गोवा में हनीमून के लिए पहुंचे। भारती ने अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्‍वीरों में भारती और हर्ष बीच के किनारे मस्ती कर रहे हैं। भारती मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और शॉर्ट्स में हर्ष के साथ बालू पर फुटप्रिंट बना रही हैं। दोनों शादी के बाद बेहद खुश हैं और इन खुशियों को अपने फैंस के साथ शेयर किया।

4 of 5
samantha ruth
साउथ फिल्म के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और टॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादी रही। दोनों 6 अक्टूबर को गोवा में एक दूसरे के हुए। इस कपल ने दो बार शादी की थी, एक बार हिंदू रीति रिवाज से और दूसरी बार कैथोलिक अंदाज में। शादी के बाद समांथा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें डाली, जिसे देखकर लग रहा है कि ये कपल अपनी जिंदगी का सबसे कीमती पल फुल एंजॉय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ashka
टीवी की फेमस जोड़ी आशका गोराड़िया और ब्रेंट गोबल शादी के बाद आगरा पहुंचे। आशका ने अपने यादगार पलों की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें से एक तस्वीर ताजमहल की है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई। दुनिया भर में मोहब्बत की मिसाल के रूप में मशहूर ताजमहल के सामने ये जोड़ा एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालता हुआ नजर आया। आशका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर किया। लाल रंग की साड़ी में आशका की खूबसूरती और निखर कर सामने आ रही है तो उनके हसबैंड ब्रैंट काले शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें