बॉलीवुड में सभी एक्ट्रेस से अलग अपनी बेबाक राय रखने वाली कंगना रनौत एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने ऋतिक रोशन पर नहीं बल्कि महिलाओं के बारे में अपनी राय रखी। कंगना का कहना है कि अगर कोई महिला महत्वकांक्षी होती है तो लोग उसे नकारात्मकता से देखते हैं।
पढे़ं- बुक लॉन्चिंग इवेंट में भड़के ऋषि कपूर, पत्रकारों के लिए कही ये बात
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kangana ranaut
एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने ये बात कही। उन्होंने कहा - 'मैं उस सिद्धांत पर नहीं चलती जिसमें ये कहा जाता है कि अच्छी लड़कियों को अपने बारे में बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए। उनको केवल बलिदान करना चाहिए। लेकिन मेरा जीवन सिर्फ मेरा है और इसे मैं खुद के लिए जीना चाहती हूं। मैं सबसे पहले अपने आप को अहमियत देती हूं।'
पढे़ं- 'हिचकी' से फिर आ रहीं रानी मुखर्जी, फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से होगा ये खास कनेक्शन
विज्ञापन
3 of 5
kangana ranaut
इसके साथ ही उन्होंने कहा - 'मैं अपनी योग्यता का पूरा इस्तेमाल करना चाहती हूं। ये बात मेरे परिवार के लिए नहीं है। मैं उन एक्ट्रेस की कैटेगरी में शुमार नहीं हूं जो महान भारतीय महिला हैं और सभी को खुद से पहले रखती हैं। यहां तक कि अगर आप महिला हैं और महत्वाकांक्षी हैं तो आपको विलेन के तौर पर देखा जाएगा। मैं एक छोटी से शहर से आईं हूं और खुद की पहचान बनाना काफी चैलेजिंग था।'
पढे़ं- VIDEO:बिग बॉस की इस EX-कंटेस्टेंट ने कराया हॉट फोटो शूट
4 of 5
kangana
आपको बता दें कि कंगना और ऋतिक विवाद बीते काफी समय से लाइम लाइट में रहा। हालांकि कुछ समय पहले ये मामला थोड़ा ठंडा होता दिख रहा था लेकिन इस महीने की शुरुआत में कंगना ने वकील ने एक वीडियो पोस्ट किया और ऋतिक पर दोबारा हमला बोला।
पढ़ें- 'न्यूटन' के ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर इस फिल्म मेकर ने जताया दुख, ट्विटर पर लिखी मन की बात
कंगना और ऋतिक के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब ऋतिक को कंगना ने फिल्म प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में 'सिली एक्स' कह दिया था। इसके बाद दोनों के बीच लीगल नोटिस जारी कर विवाद शुरू हो गया था। इस बीच दोनों के निजी ईमेल लीक होने से लेकर पुलिस केस तक ने मामला उलझाया। विवाद बढ़ता देख चार साल बाद ऋतिक ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्विटर पर लंबा पोस्ट लिखा और एक चैनल को इंटरव्यू देकर अपना पक्ष रखा।