फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही खबरों को लेकर बोलीं अनुष्का, डेट हो या शादी, हर कहीं ऐसे सवाल...

Tue, 30 Jul 2019 12:35 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anushka Sharma, Virat Kohli - फोटो : social media
साल 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं। जीरों, परी, सुई धागा और संजू के चलते अनुष्का पिछले साल खूब व्यस्त रहीं। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से कुछ समय तक ब्रेक लेने का फैसला लिया, जिसके चलते वो इस साल अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। इसके बाद ये अफवाह उड़ने लगी कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। अब इस सवाल पर खुद अनुष्का ने जवाब दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
virat anushka
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू ने अनुष्का शर्मा ने कहा कि ऐसा इसलिए पूछा जाता है क्योंकि लोग लगातार कुछ न कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा- 'एक एक्ट्रेस शादी करती है और जो अगला सवाल उनसे पूछा जाता है वो उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ा होता है या जब डेट कर रहे होते हैं तो ये सवाल होता है कि शादी कब करने वाली हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma - फोटो : amar ujala
'ये सब बकवास बातें हैं। दूसरों को उनकी जिंदगी जीने देनी चाहिए। क्यों ऐसा माहौल बना दिया जाता है जहां किसी इंसान को जबरदस्ती सफाई देनी पड़ती है। यह बात मुझे सबसे खराब लगती है। क्या मुझे कुछ भी क्लियर करने की जरूरत है? नहीं।'

4 of 5
Anushka Sharma
अनुष्का ने आगे कहा- 'जिस एक्ट्रेस की भी शादी होती है, सबके बारे में कुछ न कुछ कहा जाता है। कोई कुछ भी पहन सकता है फिर वो ढीली ही ड्रेस क्यों न हो, क्योंकि वो एक ट्रेंड भी है। लेकिन वो लोग कहते हैं कि ये प्रेग्नेंट है। आप इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। बस आप इग्नोर कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma - फोटो : instagram
हाल ही में अनुष्का अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान स्पॉट हुईं। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें