सुई धागा, एन एस 10 और सुल्तान जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा ने बताया कि अब वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अच्छी स्क्रिप्ट का हिस्सा बनने की तरफ ध्यान लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये सब उनको उनकी एक साल की बेटी वामिका से दूर कर देगा।