मधुर भंडारकर, करण जौहर
- फोटो : Twitter/Instagram
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जीवनी से मिलती जुलती कहानी पर फिल्म ‘इंदु सरकार’ बनाने वाले निर्देशक मधुर भंडारकर को धर्मा प्रोडक्शंस की वेब सीरीज 'द फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के नाम पर आपत्ति है। मधुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके करण जौहर से इस सीरीज के शीर्षक को बदलने की गुजारिश की है। साथ ही, अब इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन यानी इम्पा को भी इस मामले में घसीट लिया है।