फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: सेल्स टैक्स विभाग के नोटिस को अनुष्का शर्मा ने दी चुनौती, बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दर्ज

Thu, 12 Jan 2023 05:50 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार इसका कारण फिल्मी नहीं बल्कि लीगल है। बता दें कि अभिनेत्री ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। अनुष्का ने साल 2012-13 और 2013-2014 के टैक्स की वसूली के लिए सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस को चुनौती दी है। मामले की सुनवाई 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कोर्ट ने सेल टैक्स विभाग को तीन हफ्ते में याचिका पर जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

2 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि कोर्ट ने इस मामले में पिछली सुनवाई में अनुष्का शर्मा को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि उन्होंने कभी टैक्स कंसल्टेंट के जरिये याचिका दायर करने के मामले को न सुना है और न ही देखा है। कोर्ट ने अनुष्का शर्मा के वकील से पूछा कि एक्ट्रेस खुद क्यों याचिका दायर नहीं कर सकतीं। कोर्ट की फटकार के बाद एक्ट्रेस ने वकील के जरिये दायर हुई याचिकाओं को वापस ले लिया है और खुद नई याचिका दायर की है।

यह भी पढ़ें: 'इमली' को पीछे कर इस शो ने लिस्ट में जमाया कब्जा, टॉप 5 में 'अनुपमा' के साथ शामिल हुए ये सीरियल
विज्ञापन

3 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का ने याचिका में कहा है कि वे किसी भी उत्पाद के प्रचार या समारोह में हिस्सा अपने एजेंट, यशराज फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और निर्माता अथवा कार्यक्रम के आयोजकों के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते के तहत एक कलाकार की हैसियत से लेती हैं। जबकि असाइनिंग अधिकारी ने बिक्री कर फिल्म पर नहीं बल्कि उत्पाद के प्रचार और पुरस्कार समारोह में एंकरिंग पर लगाया था। एक्ट्रेस ने अपील में कहा है कि टैक्स डिपार्टमेंट ने मान लिया है कि उन्होंने अपने परफॉर्मिंग राइट्स ट्रांसफर कर दिए हैं। सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने 2012-13 के लिए 12.3 करोड़ रुपये पर 1.2 करोड़ रुपये ब्याज सहित बिक्री कर, जबकि वर्ष 2013-14 के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये पर 1.6 करोड़ रुपये बिक्री कर तय किया है।

यह भी पढ़ें: साउथ के ये सितारे एक-दूसरे को देते हैं कड़ी टक्कर, फैंस के बीच भी छिड़ी रहती हैं जंग
विज्ञापन

4 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta
अभिनेत्री ने अपनी याचिका में कहा है कि किसी भी फिल्म अथवा वीडियो के कॉपीराइट हमेशा उसके क्रिएटर या निर्माता के पास रहते हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि जब उनके पास कॉपीराइट थे ही नहीं तब वो उनको किसी को भी ट्रांसफर कैसे कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया है तो विभाग को बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसा किसके लिए किया है?बता दें कि अनुष्का शर्मा को पीके और रब ने बना दी जोड़ी जैसी सुपरहिट फिल्मों के कारण जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: मुझे किसी ने इनवाइट ही नहीं किया..कियारा संग अपनी शादी की खबरों पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें