फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: अनुष्का शर्मा का मैटरनिटी लीव लेने से इनकार, गर्भावस्था के सातवें महीने में की ये शूटिंग

Sun, 22 Nov 2020 02:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा की शानदार निर्माता और जानदार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिर से काम पर लौट आई हैं। अनुष्का जल्द ही मां बनने वाली हैं और ऐसे में उनके अपने पहले से तय काम को भी पूरा करने के जुनून की हिंदी फिल्म जगत में खूब तारीफें भी हो रही हैं। अनुष्का युवतियों के बीच इसलिए भी लगातार लोकप्रिय हो रही हैं कि उन्होंने प्राकृतिक रूप से मां बनने का फैसला किया और सरोगेसी का प्रस्ताव मिलने के बावजूद उसे ठुकरा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा के दो बड़े निर्माता, दो नामचीन अभिनेता, एक अभिनेत्री हाल के बरसों में सरोगेसी से माता या पिता बने हैं। देश में सरोगेसी को लेकर अब तक कोई स्पष्ट कानून तो नहीं है लेकिन केंद्र सरकार की गाइडलाइंस कहती है कि विवाह के पांच साल के भीतर कोई भी दंपती सरोगेसी को बच्चे पैदा करने के लिए नहीं अपना सकता। दंपती को ये प्रमाण भी देना होता है कि उन्होंने प्राकृतिक रूप से बच्चे पैदा करने की कोशिश की और इसमें विफल रहे।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुष्का शर्मा की फैमिली प्लानिंग की शुरूआती खबरें जब आई थीं तभी से उनके पास मुंबई की कुछ आईवीएफ क्लीनिक के लोग पहुंचने की कोशिशें करने लगे थे। मुंबई में सरोगेसी से मां या पिता बनाने का पूरा एक समांतर बाजार सक्रिय रहा है। और, हाल ही में आगरा में पकड़े गए एक रैकेट के तार भी इससे जुड़े। बताते हैं कि अनुष्का के स्टाफ ने ही इस बातचीत को आगे नहीं बढ़ने दिया। सरोगेसी का एक नियम ये भी है कि कोई भी दंपती एक स्वस्थ बच्चे के होते हुए दूसरे बच्चे के लिए सरोगेसी की मदद नहीं ले सकता।

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma
अनुष्का शर्मा ने अपने करियर के शुरूआती दिनों से ही अपने फंडे काफी क्लीयर रखे हैं। वह अपने आसपास ऐसे किसी भी शख्स को फटकने तक नहीं देती जिसकी निष्ठा उसके अपने पेशे के प्रति संदिग्ध हो। वह बहुत ही सीमित दायरे में काम करती हैं और जिस काम का वादा कर देती हैं, उसे पूरा करने के लिए सारे प्रयत्न करती हैं। शनिवार को उनकी एक फोटो वैनिटी वैन से बाहर निकलने की सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma
जानकारी के मुताबिक अनुष्का ने गर्भावस्था में ही अपना एक दिलचस्प प्रोजेक्ट पूरा किया है। बताया जा रहा है कि ये एक कमर्शियल हो सकता है जिसमें अनुष्का गर्भवती मांओं की सेहत से जुड़ा कोई खास संदेश देती नजर आएंगी। अनुष्का की मार्केटिंग टीम ने इस बारे में पूरी जानकारी को काफी गोपनीय रखा है।



पढ़ें: सना खान ने साझा की शादी की पहली तस्वीर, लाल जोड़े में मौलाना मुफ्ती अनस के साथ दे रहीं पोज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें