दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में हुए कल रात यानी गुरुवार को हुए अनुष्का-विराट के ग्रैंड रिसेप्शन में जमकर जश्न चला। जहां एक ओर पीएम मोदी समेत पॉलिटिक्स और क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने पार्टी की शान बढ़ाई तो दूसरी ओर अनुष्का ने अपने 'देवर' संग डांस कर महफिल लूट ली। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किेए।
विज्ञापन
2 of 4
जी हां, विरुष्का के पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जहां पहले अपने मेहमानों के साथ तस्वीरों में पोज देने वाला ये कपल डांस फ्लोर पर जमकर धमाल मचाते नजर आया। मगर पार्टी में असली मजा तो तब आया जब बनारसी साड़ी में सिंदूर और बिंदी लगाए भारतीय बहू अनुष्का का एक अलग ही अंदाज नजर आया।
Virat Dance ❤️❤️ 😍 #viratkohli #virushka #viratkohli #virushkareception #anushkasharma VC: @arpita.kohli
A post shared by Sara (@virushka_folyf) on Dec 21, 2017 at 4:57pm PST
विज्ञापन
3 of 4
सिंगर मीका के गाने 'मौजा ही मौजा' में अनुष्का ने अपने टीम इंडिया के देवर यानी शिखर धवन के साथ जमकर डांस किया। 'गब्बर' और अनुष्का का डांस वीडियो virushka_folyf के पेज से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में भाभी-देवर की जुगलबंदी देखते ही बनती है। अनुष्का के डांस मूव्य देख विराट कोहली भी खुद को सीटी मारने से नहीं रोक पाए।
RepostBy @virushka_always: "And here comes dulhan❤❤😍😍 V.C. @arpita.kohli #viratkohli #virushkareception #anushkasharma #virushka
A post shared by Sara (@virushka_folyf) on Dec 21, 2017 at 4:42pm PST
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लगभग 20 हजार से व्यूज मिल चुके थे। जबकि कई लोगों ने कमेंट्स में अपने रिएक्शन भी दिए। एक यूजर ने कहा कि, 'शिखर धवन इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहा है, बचकर रहना विराट'। एक यूजर ने कमेंट किया कि, 'आखिरकार गब्बर ने बसंती को अपने सामने नचा ही लिया'। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए विराट कोहली के मजे लेने की कोशिश की, कमेंट था कि, 'शिखर धवन को टीम से ड्रॉप मत करना वरना वो फिर अनुष्का के साथ डांस करने आ जाएगा।
बता दें कि अनुष्का-विराट की इटली के मिलान में शादी के बाद गुरुवार को पहला रिसेप्शन था। अगली रिसेप्शन पार्टी 26 दिसंबर को मुंबई में होगी।