विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को शाही अंदाज में एक दूसरे से शादी कर ली है। राजस्थान में हुई वेडिंग सेरेमनी के बाद इस कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरों को साझा किया है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। यहां तक कि पूरा बॉलीवुड दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई देता नजर आ रहा है। इस बीच कटरीना के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का पोस्ट तेजी से वायरल हुआ है। इसमें अनुष्का ने सिर्फ इस जोड़े को बधाई ही नहीं दी, बल्कि ये इशारा भी किया है कि दोनों जल्द ही पड़ोसी भी बनने वाले हैं।