तृप्ति डिमरी और बाबिल खान की साइकोलॉजिकल ड्रामा 'काला' इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म से इरफान खान के बेटे बाबिल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, जिनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही हैं। वहीं, फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। इस सबके बीच फिल्म में अनुष्का शर्मा को देख फैंस हैरान हो गए। अभिनेत्री लगभग चार साल बाद स्क्रीन पर नजर आईं, जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।