फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: सिर्फ अनुष्का शर्मा नहीं, ये सितारे भी यूपी की माटी से निकले, मायानगरी पर ऐसे किया राज

Sun, 01 May 2022 09:06 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मीं बड़े पर्दे की चुलबुली अदाकारा अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। अपने दमदार अभिनय से खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर चुकी हैं। वो सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा ही नहीं बल्कि एक सफल निर्माता भी हैं। अनुष्का के अलावा भी उत्तर प्रदेश की माटी में जन्मे कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर बॉलीवुड में परचम लहराया है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कलाकारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में जन्मे हैं। उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत में कड़ा संघर्ष किया, लेकिन आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। अभिनय की दुनिया से लेकर देश भर में आज हर कोई उनका नाम सम्मान के साथ लेता है। 1970 के दशक के दौरान से प्राप्त हुई सफलता को अमिताभ बच्चन ने अपने दमदार अभिनय के बल पर अब तक कायम रखा है।
विज्ञापन

3 of 7
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना में जन्मे एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत और मेहनत के बल पर ये मुकाम पाया है। शुरुआत में उन्होंने टीवी जगत में काम तलाशा, लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिली। एक समय ऐसा भी था, जब लंबे समय तक उनके पास काम नहीं था, यहां तक कि रहने के लिए घर का किराया देने में भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नवाजुद्दीन ने सिनेमा जगत में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और आज वह बॉलीवुड के सफल अभिनेता हैं।

4 of 7
प्रकाश मेहरा - फोटो : अमर उजाला
प्रकाश मेहरा
दिग्गज निर्माता और निर्देशक रहे प्रकाश मेहरा का जन्म बिजनौर के उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने 50 के दशक एक प्रोडक्शन कंट्रोलर की हैसियत से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में हसीना मान जायेगी, जंजीर, और दलाल जैसी फिल्मों का निर्माण व निर्देशन किया। प्रकाश मेहरा ने जंजीर जैसी सुपरहिट के बाद अमिताभ बच्चन के साथ सात फिल्में की जो हिट रहीं।
विज्ञापन

5 of 7
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
राजपाल यादव
अभिनेता राजपाल यादव जिस भी फिल्म में नजर आते हैं, हंसाते-हंसाते लोट पोट कर देते हैं। कॉमेडी अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से आते हैं। अपने संघर्ष के दिनों में राजपाल यादव के पास कई बार ऐसा वक्त भी आया, जब उनके पास ऑटो के किराए के लिए भी पैसे नहीं होते थे और वह लोखंडवाला, गोरेगांव, जूहू जैसी जगहों पर अपने फोटो लेकर पैदल ही काम ढूंढने निकल जाते थे। आज राजपाल यादव अपनी मेहनत के बल पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान रखते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
लारा दत्ता
साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली फिल्म अभिनेत्री लारा दत्ता भी उत्तर प्रदेश की वासी हैं। उनका जन्म गाजियाबाद में हुआ है। लारा दत्ता फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। अपने करियर की शुरुआत हिट फिल्म अंदाज से करने वाली लारा को कई बार असफलता का मुंह भी देखना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अनुराग कश्यप
बॉलीवुड में अनुराग कश्यप जाने माने निर्देशक हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे अनुराग कश्यप ने अपने निर्देशन में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं और उन्हें इसके लिए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। एक बार धार्मिक विचार पूछे जाने पर अनुराग कश्यप ने कहा था कि वह नास्तिक हैं और सिनेमा ही उनका एकमात्र धर्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें