फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबैक: एक्टिंग सीखते हुए अनुष्का शर्मा का वीडियो हुआ वायरल, रोने के लिए अपनाया था ये तरीका

Sun, 20 Jun 2021 10:12 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आएदिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग इतनी अच्छी है कि उनकी कोई वीडियो या फोटो आती है तो उसे वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगता। इन दिनों अनुष्का शर्मा का एक ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने भले ही फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपना डेब्यू किया लेकिन वो उससे पहले कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं। उन्होंने अच्छा अभिनय करने के लिए एक्टिंग स्कूल भी ज्वाइन किया। अब उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जो कि उनके डेब्यू से पहले का है।

अनुष्का शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
अनुष्का शर्मा एक्टिंग क्लास में परफॉर्म कर रही हैं। उनके साथ उनके एक्टिंग के प्रोफेसर और एक अन्य क्लासमेट हैं। प्रोफेसर उन्हें सीन समझा रहे हैं फिर नाराजगी में कहते हैं 'तुम लोग स्क्रिट याद करते नहीं हो, ऐसे ही आ जाते हो।' अनुष्का को इमोशनल सीन करना है। इसके लिए वह ग्लिसिरीन की मदद से रोने का सीन करती हैं। अगर आपने वीडियो पर गौर किया होगा तो देखेंगे कि अनुष्का को एक्टिंग सिखाने वाला कोई और नहीं बल्कि सीरियल ओम नम: शिवाय के शिव, समय जय सिंह हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का के वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स ने खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि, ‘सर्जरी से पहले भी आप खूबसूरत लगती थीं' वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें क्यूट बताया। किसी को इस बात कि शिकायत थी कि अगर अनुष्का  बकायदा एक्टिंग सीख कर बॉलीवुड में आईं थीं तो उन्होंने झूठ क्यों बोला था मैंने कभी एक्टिंग करने के बारे में नहीं सोचा था।

विज्ञापन

3 of 5
डेनियल डिविलियर्स, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों अनुष्का शर्मा की एक फोटो भी खूब वायरल हुई थी। एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल डिविलियर्स अनुष्का और वामिका की अनदेखी तस्वीर साझा की थी। जो कि काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये साल 2021 में हुए आईपीएल मैच के वक्त की है जब विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए मैच खेला था।

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने साल 2008 में शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी आखिरी फिल्म 2018 में आई ‘जीरो’ थी जिसमें उनके अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ थे। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। फिलहाल वह अपने प्रोडक्शन हाउस में व्यस्त हैं। उनके प्रोडक्शन की फिल्म ‘बुलबुल’ और वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma
पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो विराट-अनुष्का 11 जनवरी को माता-पिता बने थे। इसकी खुशी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये साझा की थी। अब जहां विराट अपने क्रिकेट में व्यस्त हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा भी बहुत जल्द फिल्मों में वापसी करने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें