मीडिया की लाइम लाइट से अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन एक नई परेशानी में घिर गए हैं। कुछ दिन पहले अजिताभ ने पुलिस स्टेशन में कार चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन जब पूछताछ में पुलिस को जब इसके पीछे की सच्चाई का पता चला तो वो हैरान रह गए।
पढे़ं- ऐसा क्या हुआ कि कार में मुंह छिपाने को मजबूर हुईं प्रियंका चोपड़ा, साथ थीं आलिया
विज्ञापन
2 of 4
Ajitabh Bachchan
दरअसल, अजिताभ ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपनी सेडन कार के चोरी होनी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका कहना था कि कार होटल के अपोजिट जुहू तारा रोड पर पार्क की थी लेकिन वो वहां से गायब हो गई। इस मामले की पुलिस जमकर छानबीन करने लगी लेकिन जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो वो दंग रह गए।
पढे़ं- जहीर-सागरिका के बाद एक और एक्ट्रेस ने शेयर की हनीमून की तस्वीरें, दिखने में आपत्तिजनक
विज्ञापन
3 of 4
Ajitabh Bachchan
कहा जा रहा है कि अजिताभ की कार किसी ने गायब नहीं की बल्कि गैरकानूनी तरीके से रोड पर पार्क थी जिसे ट्रैफिक पुलिस उठाकर ले गई। खबरों की मानें तो पुलिस ने अजिताभ की कार को दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच टो की थी।
पढ़ें- बिना सिंदूर के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं अनुष्का, विराट ने लोगों को अपनी दुल्हन के पास आने से ऐसे रोका
ऐसा कहा जा रहा है कि अजिताभ होटल अजंता किसी ऑफीशियल काम से गए थे और बाहर आने पर उन्हें गाड़ी नहीं मिली। पुलिस स्टेशन तक वो ऑटो लेकर गए और फिर शिकायत करवाई। वहीं सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी का कहना है कि शिकायत दर्ज होते ही उन्होंने सभी जगह टीम को भेजा साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया। बाद में खुलासा हुआ कि गाड़ी चोरी नहीं हुई है बल्कि ट्रैफिक पुलिस गाड़ी उठाकर ले गई।
पढे़ं- एक्टर अर्जुन रामपाल रेलवे स्टेशन पर खुलेआम आपत्तिजनक काम करते पकड़े गए, लगा जुर्माना