फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट को देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंची अनुष्का, पहली सालगिरह मनाने को बनाया सीक्रेट प्लान

Fri, 07 Dec 2018 06:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
virat anushka - फोटो : इंस्टाग्राम
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मीडिया की नजरों से बचते हुए इटली में शादी की थी, दोनों की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में दोनों अपनी शादी की सालगिरह के जश्न की तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन बता दें दोनों यह भी मीडिया की नजरों से छुपते-छुपाते कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया के साथ चल रहे मैच के दौरान अनुष्का को स्टेडियम में स्पॉट किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
विराट और अनुष्का
11 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की पहली सालगिरह है। ऐसे में अनुष्का शर्मा अपनी बिजी शेड्यूल के बीच ऑस्ट्रेलिया पहुंची है। बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच भी चल रहा है। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि पहला टेस्ट खत्म होने के बाद विराट अनुष्का के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, और ऑस्ट्रेलिया में ही अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलीब्रेट करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
virat anushka
हाल ही में अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया में मैच देखते हुए स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों ने अपने दोस्तों के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही एक खूबसूरत होटल भी बुक किया है। इस पार्टी में करीबी दोस्तों के साथ- साथ टीम इंडिया के कुछ चेहरे भी नजर आएंगे। 

4 of 5
Virat Anushka
विराट अनुष्का ने इटली के टकसनी में शादी की थी। शादी के बाद विराट अनुष्का जुलाई में भी रोमांटिक टूर पर इंग्लैंड गए थे। उस समय भी टीम इंडिया का इंग्लैंड के साथ मैच चल रहा था। दोनों को मैच के बाद लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat anushka
इस समय अनुष्का और विराट दोनों ही अपनी फॉर्म में हैं। अनुष्का शर्मा अब अपकमिंग फिल्म जीरों में नजर आएंगी। फिल्म में वह शाहरुख खान की हीरोइन का रोल निभाएंगी। साथ ही फिल्म में कटरीना कैफ भी अपने जलवे दिखाती नजर आएंगी। वहीं, विराट ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें