फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के बाद इन 5 फिल्मी जोड़ों की भी होनी है शादी, 2019 तक हो जाएंगे हाथ पीले

Fri, 07 Dec 2018 06:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kapil sharma
बॉलीवुड के लिए साल 2018 सबसे ज्यादा खास माना जाए तो कोई बुराई नहीं होगी। क्योंकि इस साल कई बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसमें साउथ से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शादी हो चुकी है और अब नंबर है भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का। कपिल भी इस महीने की 12 दिसबंर को शादी कर रहे हैं इस दिन देख के धनाड्य व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की भी शादी है...लेकिन यहां बात करेंगे इनके बाद कौन-कौन हैं शादी की कतार में..
विज्ञापन

2 of 6
malaika arora and arjun kapoor - फोटो : twitter
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड में इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोडी की। खबर है कि दोनों अगले साल शादी कर लेंगे। बता दें कि अर्जुन के पिता बोनी कपूर इस रिश्ते से नाखुश हैं लेकिन उनके चाचा अनिल कपूर ने बातों-बातों में इस रिश्ते को हरी झंडी दिखा दी है। बीते कई दिनों से अर्जुन और मलाइका एक साथ देखे जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन में भी दोनों को साथ-साथ देखा गया।
विज्ञापन

3 of 6
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
इसके बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की भी चर्चा जोरों पर है। फिलहाल दोनों फिल्म ब्राह्मास्त्र में बिजी हैं। आलिया और रणबीर के अफेयर की बाते आए दिन हो ही रही है। यह पहली बार है जब आलिया और रणबीर किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि सोनम की शादी में रणबीर और आलिया के एक साथ आने पर सुर्खियों का बाजार गरम हो गया था।

4 of 6
varun dhawan - फोटो : bollywoodlife
बॉलीवुड में ज्यादातर न्यूकमर एक्टर अविवाहित हैं जिसमें एक्टर वरुण धवन का भी नाम शामिल है। वरुण हाल ही में करण जौहर के मोस्ट पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण के छठें सीजन में नजर आए थे। जिसमें उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि वह नताशा को डेट कर रहे हैं और जल्द उनसे शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
bollywood
साउथ एक्ट्रेस की बात करें तो तमिल सुपरस्टार कमल हासन की बड़ी बेटी श्रृति हासन भी अपने ब्वॉयफ्रेंड माइकल कोर्सल संग सात फेरे लेने वाली हैं। माइकल लंदन में एक थिएटर एक्टर हैं। श्रृति ने कभी अपनी इस रिलेशनशिप को छिपाया नहीं। बता दें कि साल 2018 के अंत तक इनकी भी शादी होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bollywood
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे राजकुमार राव की। राजकुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में बड़ा मुकाम पा लिया है। उनकी ज्यादातर फिल्में नौजवान ही नहीं बल्कि अधेड़ उम्र के लोगों को भी बहुत पसंद आती है। बात करें उनकी शादी की तो वह अपनी को-स्टार पत्रलेखा संग रिलेशनशिप में है और अकसर दोनों को स्पॉट होते हुए देखा जाता है। दोनों की मुलाकात फिल्म सिटीलाइट के सेट पर हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें