देश को आजादी दिलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों में से महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई आदि की कहानियां तो सबन खूब सुनी हैं। लेकिन, कम लोग ही जानते हैं कि देश को आजादी दिलाने में रानी अब्बक्का, तिलक मांझी, पीर अली, कोतवाल धन सिंह और कुंवर सिंह जैसे वीरों ने क्या भूमिका निभाई? इन गुमनाम और ऐसे ही कई कम विख्यात स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में देश को, खासकर बच्चों को रोचक तरीके से जानकारियां देने को एक एनीमेशन सीरीज इसी रविवार से एक साथ दूरदर्शन, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने जा रही है। सीरीज का ट्रेलर सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को औपचारिक रूप से जारी किया।