अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के निर्माण से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिल्म 'फाइल नंबर 323' में विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे शीर्ष व्यवसायियों द्वारा वास्तविक जीवन में किए गए घोटालों को दिखाया जाएगा। हालांकि फिल्म की मुख्य कहानी विजय माल्या पर ही केंद्रित रहेगी और इसमें विजय माल्या के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं को दिखाया जाएगा। इनमें उनकी शाही उड़ानों, चार्टर्ड हवाईजहारों में होने वाली पार्टियों और विवादों को एक मसालेदार फिल्म की तरह पेश किया जाएगा।