इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों की टक्कर हुई थी। ये टक्कर थी जाह्नवी कपूर की मिली, सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्स एल और कटरीना कैफ की फोन भूत। तीनों ही फिल्में सिनेमाघरों में फुस्स साबित हो रही हैं। कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत की बात करें तो इस फिल्म में वह पहली बार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आई हैं। हालांकि टिकट खिड़की पर फिल्म की हालत बेहद खराब है।