फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुणाल कामरा के समर्थन में उतरे अनुराग कश्यप, इंडिगो एयलाइंस का किया विरोध

Tue, 04 Feb 2020 07:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप और कुणाल कामरा - फोटो : Social Media
बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए, हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। ऐसे में अब अनुराग ने कुणाल कामरा के विवाद को लेकर इंडिगो एयरलाइन्स पर निशाना साधा है। अनुराग का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में चार एयरलाइंस (इंडिगो,एअर इंडिया, गो एअर और स्पाइसजैट ) द्वारा स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर बैन लगा दिया था। जिसके बाद अनुराग ने कुणाल का खुला समर्थन किया। वहीं अनुराग ने कुणाल के समर्थन में ही अब इंडिगो का भी बहिष्कार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
कुणाल कामरा - फोटो : Twitter
कुणाल का साथ देते हुए अनुराग ने  ट्वीट किया कि 'मैं चार बजे उठकर विस्तारा फ्लाइट से जाना पसंद करूंगा पर इंडिगो से नहीं ।' उन्होंने  कहा कि जब तक बाकी एयरलाइंस कुणाल कामरा से बैन नहीं हटा देतीं, वह भी इंडिगो का बहिष्कार करेंगे। वैसे बता दें कि अनुराग ने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल जाने के लिए विस्तारा एयरलाइन्स का सहारा लिया था।

4 of 5
कुणाल कामरा - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल कामरा के विवाद में आपको याद दिला दें कि जब पिछले दिनों वह लखनऊ से मुंबई जा रहे थे तब उन्होंने जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी को कथित तौर पर परेशान किया था। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस ने छह महीनों के लिए कुणाल कामरा की इंडिगो से आवाजाही पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kunal Kamra - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि अनुराग कश्यप के साथ ही कई अन्य फिल्मी सितारों ने भी कुणाल कामरा का समर्थन किया है। हंसल मेहता, अनुभव सिन्हा, स्वरा भास्कर, विजय वर्मा ने भी कुणाल कामरा के समर्थन में आवाज उठाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें