फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में तपासी पन्नू ने एक शख्स को मारा 'थप्पड़', वायरल हुआ वीडियो

Tue, 04 Feb 2020 06:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म थप्पड़ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसकी काफी तारीफ हो रही है। तापसी की ये फिल्म एक ऐसी पत्नी की कहानी को बयां करने वाली है जो पति से एक थप्पड़ खाने के बाद उससे अलग होने का फैसला कर लेती है। इस बीच सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शराब के नशे में एक शख्स को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल तापसी पन्नू का ये वायरल वीडियो उनकी साउथ की फिल्म वीरा का है। वीडियो में वह शराब के नशे में रोड पर खड़ी नजर आती हैं। बीच रास्ते में तापसी पन्नू को खड़ा देख फिल्म के हीरो रवि तेजा अपनी कार रोक देते हैं। वहीं तापसी के साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है जिसको शराब के नशे में तापसी कई थप्पड़ मारती नजर आती हैं। ये तापसी पन्नू और रवि तेजा की फिल्म वीरा का फनी सीन है। ये फिल्म साल 2011 में आई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
थप्पड़ के ट्रेलर की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बात करें फिल्म थप्पड़ की तो फिल्म थप्पड़ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद तापसी पन्नू को नया नाम निडर शेरनी मिला है। ये नया तमगा तापसी को उनकी अगली फिल्म थप्पड़ की सह अभिनेत्री दीया मिर्जा ने दिया है। अभिनेत्री दीया मिर्जा जल्द ही फिल्म 'थप्पड़' में नजर आने वाली हैं। 

4 of 5
Dia Mirza - फोटो : file photo
फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य किरदार में हैं। दीया ने फिल्म और तापसी को लेकर अपने विचार जाहिर करते हुए 'थप्पड़' को प्रभावी फिल्म करार दिया है और तापसी की तुलना एक निडर शेरनी से की। दीया आगे कहती हैं, 'मेरी कोशिश ऐसी मानवीय कहानियों का हिस्सा बनने की रही है जो सच्चाई को दर्शाती हों और हमें सोचने के लिए मजबूर करती हों। साथ ही ऐसी कहानियां हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dia mirza - फोटो : amar ujala
दीया मिर्जा ने आगे कहा, 'थप्पड़' ऐसी ही एक फिल्म है, जो बहुत ही प्रभावी है और निश्चित तौर पर समाज पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।' दीया ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली तापसी पन्नू की अदाकारी की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने बताया, 'तापसी एक निडर शेरनी है जिनके काम की मैं हमेशा प्रशंसक रही हूं। एक कमाल की स्टारकॉस्ट का हिस्सा बनकर मैं काफी उत्साहित हूं जो इतने महत्वपूर्ण कहानी के लिए सामूहिक तौर पर एक साथ आए हैं।' 

पढ़ें: दूर-दूर तक 'मुन्नाभाई 3' की नहीं कोई खोज-खबर, फिर भी मेकर्स कर रहे बयानबाजी, जानिए क्या है माजरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें