रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : insta
यह दिन आलिया भट्ट के लिए बहुत खास होने वाला है, क्योंकि उनके पति रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी इसी तारीख को रिलीज होनी है। ऐसे में यह तो रणबीर के लिए भी खुशी की बात है कि दोनों पति-पत्नी की फिल्में एक ही दिन में रिलीज होने जा रही हैं। एनिमल संदीप वांगा रेड्डी द्वारा निर्देशित एक क्राइम ड्रामा है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो कि हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी।