फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप पर मानहानि का केस से लेकर 'बधाई हो' की रिलीज तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Thu, 18 Oct 2018 08:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप के खिलाफ मानहानि का केस
#MeToo कैंपेन के तहत फंसे फिल्म डायरेक्टर विकास बहल ने अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है। तीनों फैंटम प्रोडक्शन हाउस के पार्नटर थे। उनके प्रोडक्शन हाउस की एक महिला कर्मचारी ने विकास पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद फैंटम को बंद करना पड़ा। विकास बहल का कहना है कि अनुराग और विक्रमादित्य दोनों बिना किसी आधार के उन पर आरोप लगा रहे हैं जिसकी वजह से उनकी साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 

पढ़ें: विकास बहल ने अनुराग-विक्रमादित्य पर ठोका मानहानि का मुकदमा, पहले ही दे चुके थे धमकी
विज्ञापन

2 of 5
किम शर्मा
युवराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड की होगी एंट्री
बिग बॉस  12 में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। कयास लगाए जा रहे थे कि घर से बेघर हुईं नेहा पेंडसे फिर से आ सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा। बिग बॉस के घर में अब बड़े पर्दे की एक्ट्रेस किम शर्मा और उनके साथ एक और टेलीविजन एक्ट्रेस की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। बता दें कि किम शर्मा क्रिकेटर युवराज सिंह की पूर्व गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।

पढ़ें: बिग बॉस में युवराज सिंह की Ex गर्लफ्रेंड का आना तय, एक और एक्ट्रेस भी आने को तैयार
विज्ञापन

3 of 5
बधाई हो
'बधाई हो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता की फिल्म बधाई हो आज रिलीज हो गई है। फिल्म को अमित शर्मा ने डायरेक्ट किया है। ट्रेलर को बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर सभी की नजरें हैं। फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये है। दशहरा की छुट्टियों में माना जा रहा है फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है।

पढ़ें: आयुष्मान की 'बधाई हो' और अर्जुन की 'नमस्ते इंग्लैंड' रिलीज, जानें ओपनिंग पर डे पर क्या रहेगा हाल

4 of 5
sreesanth
घरवालों ने लगाई श्रीसंथ की क्लास
बिग बॉस सीजन 12 में एक बार फिर श्रीसंथ घर छोड़ने की धमकी देते नजर आए। यही नहीं इस बार उन्होंने ऐसी हरकत की जिससे घरवाले भड़क गए। लग्जरी बजट टास्क के दौरान उन्होंने कॉमनर कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर के लिखे हुए नाम पर थूक डाला। ऐसे में कॉमनर्स से लेकर सेलिब्रिटीज ने उन्हें समझाया कि यह बहुत गलत है। ऐसा नहीं करना चाहिए था। दीपिका कक्कड़ ने श्रीसंथ को घर से बेघर करवाया था लेकिन उन्होंने भी श्रीसंथ को बहुत समझाया। वहीं सबसे ज्यादा वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में आई सुरभि राणा ने श्रीसंथ को जमकर लताड़ा। 

पढ़ें: बिग बॉस: श्रीसंथ की इस शर्मनाक हरकत पर एक हुए घरवाले, सभी ने सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ALOK NATH
आलोक नाथ की मुश्किलें बढ़ीं
एक्टर आलोक नाथ के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रोड्यूसर और लेखिका विनता नंदा के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद से आलोक नाथ सुर्खियों में आ गए थे। अब विनता ने आलोक नाथ के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी को भी इस मामले में पत्र लिख न्याय की मांग की। उधर, आलोक नाथ की ओर से कोर्ट में दायर हुआ मानहानि का मामला भी संज्ञान में लिया गया लेकिन सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचने पर फटकार लगाई।

पढ़ें: #MeToo: विंटा नंदा ने 19 साल बाद दर्ज करवाई FIR, कोर्ट ने लगाई आलोक नाथ को फटकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें