फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान की 'बधाई हो' और अर्जुन की 'नमस्ते इंग्लैंड' रिलीज, जानें ओपनिंग डे पर क्या रहेगा हाल

Thu, 18 Oct 2018 08:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Badhaai Ho and namaste england
बॉक्स ऑफिस पर इस गुरुवार दो फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं। आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' और अर्जुन कपूर की 'नमस्ते इंग्लैंड'। पहले यह दोनों फिल्में दशहरा को रिलीज हो रही थीं लेकिन बाद में इनकी रिलीज की तारिख में बदलाव किया गया। यह दोनों फिल्में अब एक दिन पहले ही रिलीज हो गई हैं। 'बधाई हो' और 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Badhaai Ho
एक तरफ 'बधाई हो' फिल्म में दिखाया गया है कि शादी की राह देखने वाले लड़के को पता चलता है कि उसकी मां प्रेग्नेंट हैं तो वहीं 'नमस्ते इंग्लैंड' एक रोमांटिक लव स्टोरी है। 'बधाई हो' फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराव राव मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में जबरदस्त डायलॉग का इस्तेमाल किया है जो कि ट्रेलर में साफ दिखाई दे रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
namaste england song
'बधाई हो' फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ बताया जा रहा है। यह फिल्म 1000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही हैं। फिल्म समीक्षकों की मानें तो फिल्म पहले दिन 6 से 8 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। वहीं 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म का बजट इससे काफी ज्यादा है। 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है। यह फिल्म 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। इसमें भारत के अलावा विदेश की भी शूटिंग हुई है। अनुमान के मुताबिक यह फिल्म ओपनिंग डे पर 10 से 12 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

 

4 of 5
badhaai ho
आयुष्मान खुराना की इस महीने यह दूसरी फिल्म है जो रिलीज हुई है। इससे पहले 'अंधाधुन' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके अब तक 41.90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन जुटा लिया है। ऐसे में इस फिल्म से भी ज्यादा उम्मीदें लगाई जा रही हैं। आयुष्मान जब भी कोई फिल्म लाते हैं तो वह किसी न किसी सामाजिक विषय पर आधारित होती है इस बार भी ऐसा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Namaste England
वहीं 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म की बात करें तो यह साल 2007 में रिलीज हुई 'नमस्ते लंदन' फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था। वहीं 'नमस्तें इंग्लैंड' फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट किया है। इसमें अर्जुन कपूर के अलावा परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें