बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में हिंदी सिनेमा की फ्लॉप फिल्मों को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बयान दिया। उन्होंने सबसे पहले तो साउथ और हिंदी फिल्मों की तुलना की। अनुराग कश्यप ने कहा कि स्थिति उतनी बुरी नहीं है, जितनी बताई जा रही है। लोगों के पास फिल्म देखने के लिए पैसे ही नहीं हैं, क्योंकि पनीर और खाने-पीने की चीजों पर तो जीएसटी लगा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि देश में जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बायकॉट का गेम चल रहा है। अनुराग कश्यप के इस बयान के बाद सिनेमा जगत में हलचल मची हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि अनुराग कश्यप पहले भी ऐसे कई बयान दे चुके हैं, जिन पर काफी विवाद हुआ। इस रिपोर्ट में हम आपको अनुराग कश्यप के विवादित बयानों से रूबरू करा रहे हैं।