फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs On GST: अनुराग कश्यप से पहले ये सितारे भी कर चुके हैं तंज, एक ने तो कहा- मुंह में दही मत जमाना यारों

Tue, 16 Aug 2022 09:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुराग कश्यप-ऋचा चड्ढा-केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे अक्सर सामाजिक आर्थिक मुद्दों पर भी अपनी राय देते नजर आते हैं। मगर, इस चक्कर में कुछ तो इतने तीखे बयान दे जाते हैं कि विवादों के घेरे में आने लगते हैं। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इसका ताजा उदाहरण हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मों के न चलने का ठीकरा जीएसटी की बढ़ी हुई दरों पर फोड़ा है। उन्होने कहा कि बढ़ी जीएसटी की बढ़ी दरों की वजह से लोग बायकॉट ट्रेंड करा रहे हैं। अनुराग कश्यप ने कहा, 'लोगों के पास फिल्म देखने के पैसे ही नहीं हैं। यहां पनीर पर तो जीएसटी लगा हुआ है। जब लोग खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी देंगे तो उससे ध्यान हटाने के लिए ये बायकॉट का गेम चल रहा है।' उनके इस बयान पर बवाल मचा हुआ है। वैसे अनुराग कश्यप इकलौते नहीं हैं, जो जीएसटी की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ मुखर होकर बोले हैं। उनके अलावा कई अन्य सेलेब्स भी तंज कस चुके हैं, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। अनुराग कश्यप से पहले उन्होंने भी जीएसटी काउंसिल द्वारा लागू किए गए नए जीएसटी और मौजूदा जीएसटी दरों को बढ़ाकर लागू करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। ऋचा ने एक ट्वीट करते हुए तीखा तंज कसा। दरअसल उन्होंने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा। ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'महंगाई के मुद्दे पर मुंह में दही मत जमाना प्लीज यारों, दही पर टैक्स है।'

विज्ञापन

3 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
कमाल आर खान
एक्टर और क्रिटिक केआरके अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों केंद्र सरकार के दही, पनीर, लस्सी, आटा जैसे पैक्ड आइटम पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने के फैसले पर भी उन्होंने अपनी राय व्यक्त की थी। केआरके ने ट्वीट कर कहा, 'आज 'अंधभक्तों' के लिए खुशी का दिन है, क्योंकि सभी खाने-पीने की चीजें, जैसे- दूध, दही, मक्खन, आटा, चावल पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगने की वजह से थोड़े महंगे हो गए हैं। अंधभक्तों का कहना है कि जीएसटी पांच प्रतिशत नहीं 20 प्रतिशत होनी चाहिए। सभी को देश की तरक्की में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। श्रीलंका की तरह।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, 'यह गलत बात है कि सरकार ने दूध, दही, आटा, मक्खन आदि पर सिर्फ 5 प्रतिशत ही जीएसटी लगाया और हीरे पर 1.5 प्रतिशत। मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि हीरे पर जीएसटी शून्य कर दें और खाने-पीने की चीजों पर 15 प्रतिशत। अमृत काल में लोगों को थोड़ा तो टैक्स देना ही चाहिए।'
विज्ञापन

4 of 4
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज
फिल्म एक्टर और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर प्रकाश राज भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। उन्होंने ट्वीट करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा था। प्रकाश राज ने कहा, 'इंडियन मनी हाइस्ट।' साथ ही उन्होंने एक फोटो भी साझा किया था, जिसमें 'ग्रेट इंडियन लूट फेस्टिवल' लिखा था। साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की फोटो के साथ उन आइटम की लिस्ट थी जिन पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें