फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेरे नाम से' रातों-रात बाहर हो गए थे अनुराग कश्यप, सलमान को दे डाली थी ऐसी सलाह और फिर...

Tue, 10 Sep 2019 01:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan, Anurag kashyap

अनुराग कश्यप का का नाम उन चंद निर्देशकों की फेहरिस्त में शामिल है जो अपनी फिल्म में स्टार से ज्यादा एक्टर को तव्ज्जो देते हैं और अपनी कहानी के जरिए बेबाकी से कुछ कहने की कोशिश भी करते हैं। बेशक अनुराग इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के शिकार हो रहे हैं लेकिन उनकी फिल्मों के फैंस की कमी नहीं है। अनुराग का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। अनुराग बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखकों में जाने जाते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अनुराग अपने जीवन के शुरुआती दौर में बनारस में रहे हैं। फिल्में बनाने की लालसा अनुराग को 1993 में मुंबई ले आई। उसके बाद बॉलीवुड को मिला एक मंझा हुआ डायरेक्टर। अनुराग कश्यप ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। ऐसी ही एक फिल्म है सलमान खान की 'तेरे नाम'। बेशक इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग, निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे थे लेकिन रातों रात उन्हें इस प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ गया। शायद आप इसके पीछे की वजह नहीं जानते हो। आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी जिसने सलमान और अनुराग के बीच दुश्मनी के बीज बो दिए।
विज्ञापन

3 of 6
tere naam
दरअसल 'तेरे नाम' तमिल की एक फिल्म सेतु का रीमेक थी। इसके राइट्स रामगोपाल वर्मा ने खरीदे थे और अनुराग इसे लिख रहे थे। फिल्म किसी और को डायरेक्टर करनी थी। उस समय फिल्म के हीरो संजय कपूर थे सलमान खान नहीं। बाद में इस फिल्म में सलमान को ले लिया गया। जब अनुराग के हाथ ये फिल्म आई तो उन्हेें सलमान में वो देसी हीरो नहीं दिखा। अब अनुराग की मानें तो फिल्म का हीरो मथुरा, आगरा का था। अनुराग खुद यूपी के हैं तो सलमान को यूपी वाले लड़के के किरदार में अनुराग नहीं देख पा रहे थे और सलमान को रिप्लेस करने का मतलब तो आप खुद ही सोचिए। इसलिए अनुराग ने कोशिश की और सलमान को छाती के बाल उगाने की सलाह दी। ताकि सलमान का देसी लुक बाहर आए।

4 of 6
Tere Naam - फोटो : Social Media
अनुराग ने ये बात सलमान को बताई कि फिल्म में वो यूपी के लड़के नहीं लगेंगे और इसलिए थोड़ा छाती पर बाल उगा लें। सलमान अनुराग को देखते रहें और उनकी पूरी बात सुनी। पर कुछ बोला नहीं। अगले ही दिन अनुराग कश्यप को फिल्म के प्रोड्यूसर का फोन आया। अनुराग जब उससे मिलने पहुंचे तो उनकी तरफ एक कांच की बोतल उड़ते हुए आई। इसके बाद प्रोड्यूसर ने चीखते हुए कहा- साले तू सलमान को बाल उगाने को बोलेगा!
विज्ञापन

5 of 6
anurag kashyap
अनुराग कश्यप रातों-रात फिल्म से रिप्लेस हो गए। वो दिन था और आज का दिन सलमान और अनुराग में कभी नहीं बनी। एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में अनुराग कश्यप ने कहा था हम दोनों ही एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। मुझे नहीं लगता कि वो भी मुझे पसंद करते हैं। वो मेरी तरफ देखना भी पसंद ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इतना ही नहीं साल 2012 में अनुराग की गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 रिलीज हुई थी और टिकट खिड़की पर अच्छा बिजनेस कर रही थी। लेकिन रिलीज के अगले ही हफ्ते सलमान खान की 'एक था टाइगर आई'। इसकी रिलीज के साथ मल्टीप्लेक्सों तथा अन्य सिनेमाघरों ने अनुराग की फिल्म को उतार दिया। अनुराग ने कई बार कहा है कि कई मौकों पर सलमान ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें