Tulip Joshi
- फोटो : social media
'मेरे यार की शादी है' में काम भी ट्यूलिप को भाग्य से ही मिला। दरअसल फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा अपनी एक दोस्त की शादी में गए थे, जहां उन्होंने ट्यूलिपको देखा था। यहीं पर आदित्य ने ट्यूलिप को 'मेरे यार की शादी है' के ऑडिशन के लिए ऑफर किया। हालांकि, इस समय ट्यूलिप को हिंदी ठीक से नहीं आती थी। इसके बाद खूब ट्रनिंग लेने के बाद ट्यूलिप ने इस फिल्म में काम किया और सुपरहिट हो गईं।