फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में कई ऐसे फनकार आए जिन्होंने अपनी आवाज का जादू दर्शकों पर चलाया। आज ऐसी ही एक पॉपुलर सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी आवाज सालों पहले कहीं खो गई है। इस सिंगर का नाम है अनुराधा पौडवाल। लाइमलाइट से दूर रहने वाली अनुराधा ने 27 अक्तूबर को अपना 67वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया।
विज्ञापन
2 of 8
Anuradha Paudwal
80 के दशक में अनुराधा एक बेहतरीन गायिका बनकर उभरी थीं। उस दौर में लता मंगेशकर, आशा भोसले और अल्का याग्निक जैसी गायिकाएं झंडे गाड़ रही थीं। लेकिन अनुराधा जब आईं तो इन सभी को उन्होंने कड़ी टक्कर दी। अनुराधा को गुलशन कुमार और टी-सिरीज की खोज भी कहा जाता था। गुलशन कुमार उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे।
अनुराधा पौडवाल ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 1973 में आई अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी स्टारर फिल्म 'अभिमान' से की थी। लेकिन उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 1976 में सुभाष घई ने अपनी फिल्म 'कालीचरन' में दिया था। इसके बाद अनुराधा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक उन्होंने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, कल्याणजी-आनंदजी और जयदेव जैसे संगीतकारों के साथ काम किया ।
4 of 8
अनुराधा पौडवाल
इस दौरान लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ उनके विवाद की भी खबरें आईं । जिसकी वजह से वो खुद भी दूसरे संगीतकारों के रडार पर आ गईं। उस दौर में गुलशन कुमार की म्यूजिक कंपनी टी-सिरीज सबसे बड़ी कंपनी थी। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था। अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर को नया आयाम देने के लिए गुलशन कुमार के साथ हाथ मिला लिया और उनके लिए गाने लगीं।
विज्ञापन
5 of 8
bollywood flashback anuradha paudwal
- फोटो : self
सफलता ने अनुराधा के ऐसे कदम चूमे कि 'आशिकी', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'बेटा' जैसी फिल्मों के लिए उन्हें लगातार तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड दिए गए। इस दौरान अनुराधा गुलशन कुमार की भी पसंदीदा गायिका बन गईं। हर जगह और हर मामले में वो अनुराधा पौडवाल को सपोर्ट करने लगे। इससे इंडस्ट्री में ऐसी खबरों ने आग पकड़ी कि गुलशन कुमार और अनुराधा का अफेयर है। हालांकि इस पर किसी ने भी खुलकर कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
6 of 8
bollywood flashback anuradha paudwal
अनुराधा उसी तरह गाने गाती रहीं और आगे बढ़ती रहीं। जिस रफ्तार से वो आगे बढ़ रहीं थीं उससे लग रहा था कि लता मंगेशकर का दौर खत्म हो गया है। खुद कंपोजर ओपी नायर ने भी कह दिया था कि लता का दौर अब खत्म हो चुका है। अनुराधा ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। लेकिन इससे भी बड़ी बात गुलशन कुमार ने कही थी। गुलशन कुमार ने अनुराधा पौडवाल से कहा कि वो उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाएंगे।
विज्ञापन
7 of 8
bollywood flashback anuradha paudwal
इसके बाद उन्होंने उसी दिशा में काम करना शुरू कर दिया। फिर अचानक एक दिन अनुराधा पौडवाल ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लिया। उन्होंने सभी को ये कहकर चौंका दिया कि अब वो सिर्फ टी-सिरीज के लिए ही गाने गाएंगी। अनुराधा के इस फैसले से लोगों को लगने लगा कि गुलशन कुमार और अनुराधा पौडवाल के बीच अफेयर की खबरें झूठी नहीं हैं।
बेशक गुलशन कुमार की वजह से अनुराधा ने टी-सिरीज के लिए गाने का फैसला लिया हो लेकिन इससे उन्होंने अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार ली थी। क्योंकि इसके बाद टी-सीरीज से बाहर के सभी गाने अल्का याग्निक और बाकी गायिकाओं को मिल गए जबकि अनुराधा ने भजन और आरती गानी शुरू कर दीं। इस वजह से अनुराधा का करियर डूब गया और कई सालों तक उन्होंने किसी फिल्म या म्यूजिक कंपनी के लिए नहीं गाया। गुलशन कुमार की मौत के बाद तो उन्होंने फिल्मी गाने गाना छोड़ ही दिए।