फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका के बाद रतन सिंह की पहली पत्नी आईं सामने, बोलीं - ऐसे सीन को गंभीरता से न लें

Thu, 08 Feb 2018 02:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Anupriya Goenka
फिल्म 'पद्मावत' में जौहर सीन पर छिड़ी जंग के बीच राजा रावल रतन सिंह की पहली पत्नी नागमति का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनुप्रिया ने बड़ा बयान दिया है। इस एक्ट्रेस ने स्वरा के उस खत का जवाब दिया है जिसे लेकर बॉलीवुड में बीते दिनों से हलचल मची हुई है। 
विज्ञापन

2 of 4
Anupriya Goenka
अनुप्रिया ने इस फिल्म में नागमति का किरदार निभाया है। करीब ढाई घंटे की फिल्म में उनके सीन्स बहुत कम हैं लेकिन वह अपनी अहमियत दर्ज करवाने में कामयाब रहीं। 
विज्ञापन

3 of 4
Anupriya Goenka
अनुप्रिया ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए अपनी राय रखी। स्वरा के खत का जवाब देते हुए अनुप्रिया ने कहा - 'दर्शक इतने समझदार हैं कि वह इस सीन को देखकर नहीं भटकेंगे। आज के जमाने में महिलाओं के पास इतने विकल्प हैं कि वह अपनी जिंदगी को और बेहतर बना सकती हैं।' 
विज्ञापन

4 of 4
Anupriya Goenka
इसके साथ ही उन्होंने कहा - 'अगर फिल्मों में दिखाए गए सीन्स को लेकर लोग इतनी गंभीरता से लेंगे तो फिर हत्या जैसे सीन कैसे दिखाए जाएंगे? अगर ऐसी सीन दिखाए जाएंगे तो हमेशा यही डर बना रहेगा कि कहीं इसका गलत प्रभाव तो नहीं पड़ेगा?'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें