फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पलटन' में 'फिरंगी' एक्ट्रेस लगाएंगी अपने हुस्न का तड़का, हर्षवर्धन राणे के साथ करेंगी रोमांस

Thu, 08 Feb 2018 02:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
monika gill
फिल्म 'फिरंगी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मोनिका गिल जल्द ही दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। मोनिका जे.पी दत्ता की अगली फिल्म 'पलटन' में अहम किरदार निभाने वाली हैं। खबरों की माने तो फिल्म मेकर्स ने मोनिका गिल को इस प्रोजेक्ट के लिए साइन भी कर लिया है।

 
विज्ञापन

2 of 4
monika gill
बता दें, जे पी दत्ता पहले ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म में मोनिका गिल हर्षवर्धन राणे के ऑपोजिट दिखाई देंगी। फिल्म में हर्षवर्धन राणे लेफ्टिनेंट कर्नल की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में मोनिका हर्षवर्धन राणे की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
monika gill
मोनिका गिल ने अपने करियर की शुरुआत MTV इंडियाज नेक्सट टॉप मॉडल से की थी। साल 2015 में मोनिका ने पंजाबी सिनेमा अंबरसरिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ थे। इसके बाद उन्होंने दिलजीत दोसांझ के ही साथ 'सरदारजी 2' में भी काम किया।    

 
विज्ञापन

4 of 4
monika gill
जे.पी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में सोनू सूद, अर्जुन रामपाल, हर्षवर्धन राणे, लव सिन्हा, सिद्धांत कपूर, गुरमीत चौधरी, जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। निधि दत्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि मोनिका 'पलटन' का हिस्सा हैं। वो रोल के हिसाब से बिल्कुल फिट हैं'। बता दें यह फिल्म साल 2018 के बीच में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें