फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने के लिए अनुपम ने सुझाया 'नमस्ते' का रास्ता, वीडियो वायरल

Tue, 03 Mar 2020 03:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अनुपम अक्सर न सिर्फ फिल्म से जुड़ी बातें बल्कि साथ ही साथ सामाज से जुड़े मसलों पर भी खुलकर बात करते रहते हैं। ऐसे में अब अनुपम खेर ने कोरोना वायरस को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। अनुपम खेर के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Anupam Kher - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा किया। वीडियो में अनुपम खेर नमस्ते का इस्तेमाल कोरोना से बचने के लिए बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ भारतीय संस्कृति की भी वाहवाही कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter
अनुपम खेर वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि हाथ मिलाने की जगह भारतीय परंपराओं का पालन करते हुए नमस्ते करना बेहतर रहेगा। ऐसा करने से वायरस फैलने का खतरा कम हो जाएगा। इसके साथ ही अनुपम खेर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर भी चिंता जाहिर करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
anupam kher
अपने वीडियो के साथ अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे कई सारे लोग बता रहे हैं कि इंफेक्शन से बचने के लिए हाथ धोता रहूं। मैं ये तो करता ही हूं, लेकिन मेरे मुताबिक अब हमे प्राचीन भारतीय परपंराओं का पालन करते हुए लोगों को नमस्ते कहना चाहिए। इस तरीके से आप इंफेक्शन से भी बच जाएंगे।'

पढ़ें- यशराज फिल्म्स ने अर्जुन की अटकी पड़ी फिल्म से यूं झाड़ा पल्ला, 'संदीप और पिंकी फरार' को मिले चार दिन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें