फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में Coronavirus का केस मिलने पर खुश हुई अभिनेत्री, ट्रोल होने के बाद मांगनी पड़ गई माफी

Tue, 03 Mar 2020 03:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Charmme Kaur - फोटो : ट्विटर
देश विदेश में जहां कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर ने अब तक 1500 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है वहीं एक अभिनेत्री ऐसी भी है जिसे भारत में कोरोनावायरस का केस मिलने पर खुशी हो रही है। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि मशहूर तेलुगू एक्टर और प्रोड्यूसर चार्मी कौर हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Charmme Kaur - फोटो : ट्विटर
चार्मी अपने इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार हो गई जिसके बाद उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी। दरअसल चार्मी ने सोमवार को एक टिकटॉक विडियो शेयर किया था जिसमें वह कोरोना वायरस के भारत में केस मिलने पर खुश हो रही थीं। जैसे ही लोगों का ध्यान इस वीडियो की तरफ गया उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

विज्ञापन

3 of 4
Charmme Kaur - फोटो : ट्विटर
इस वीडियो के मुताबिक चार्मी कहती हैं- शुभकामनाएं सभी को, क्योंकि कोरोनावायरल दिल्ली आ गया है। जैसा कि मैंने सुना है यही खबरों में है। शुभकामनाएं कोरोनावायरस आ चुका है। चार्मी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि चार्मी ने बाद में अपने इस असंवेदशील वीडियो के लिए माफी भी मांगी।
विज्ञापन

4 of 4
Charmme Kaur - फोटो : ट्विटर
उन्होंने माफी मांगले हुए लिखा- मैंने आप सभी के सारे कमेंट्स पढ़े और मैं इस वीडियो के लिए आप सभी से माफी मांगती हूं। यह बेहद संवेदनशील विषय पर बचकाना हरकत थी और मैं आगे से अपनी प्रतिक्रिया पर ध्यान दूंगी क्योंकि मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें