प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश की जनता को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। कई लोगों ने पीएम के इस एलान पर खुशी जताई तो कुछ के लिए ये विरोध का डमरू बन गया। विपक्ष के कई नेताओं ने इसकी तुलना 15 लाख रुपये वाले वादे से कर दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने 'आत्मनिर्भर भारत' को 'मेक इन इंडिया' की री-पैकेजिंग करार दे दिया जिसके बाद अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें अपने अंदाज में जवाब दिया।