अभिनेता अनुपम खेर आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इसके अलावा वह ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ रोजाना ही कुछ न कुछ दिलचस्प साझा करते रहते हैं। हाल ही के दिनों में 'कुछ कुछ होता है' फिल्म के एक सीन पर खूब मीम्स बनाए जा रहे हैं, जिसमें अनुपम खेर को पलंग पर अलग-अलग तरह से लोट-पोट कर बात करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल अब अभिनेता ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।