बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम खेर अपनी फिल्मों के अलावा देश के मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने फोटो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म 'विजय' का एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग के बारे में खुलासा करते हुए लिखा कि वह केवल 33 साल के थे और उन्होंने फिल्म में हेमा मालिनी के पिता की भूमिका निभाई थी, जो उनसे सात साल बड़ी हैं। उन्होंने राजेश खन्ना के ससुर का भी किरदार निभाया था।
बता दें कि इस फिल्म के मुख्य स्टार कास्ट में राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, अनिल कपूर, ऋषि कपूर, राज बब्बर और मीनाक्षी शेषाद्री शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में अनुपम ने खुद से साथ साल बड़ी हेमा मालिनी और तीन साल बड़े राज बब्बर के पिता की भूमिका और 13 साल बड़े राजेश खन्ना के ससुर का रोल किया था।