सिकंदर खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर के इस पोस्ट पर सिकंदर खेर ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'आपका शुक्रिया डैड, आपको भी बहुत-बहुत प्यार।' बता दें कि सिकंदर खेर अब तक कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं, साथ ही उन्होंने टीवी सीरियल और वेब सीरीज में भी काम किया है। इसके अलावा सिकंदर खेर बचपन से ही एक खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कई खेल खेले हैं। वह एक शौकीन गोल्फर हैं और अभी भी अपने अभ्यास को जारी रखने के लिए कुछ समय निकाल लेते हैं। उन्होंने राज्य स्तर पर हैंडबॉल और जिला स्तर पर टेबल टेनिस भी खेला है।