फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansika Motwani Wedding: घर बसाने जा रहीं हंसिका मोटवानी! दिसंबर में इस शख्स के साथ लेंगी सात फेरे

Mon, 31 Oct 2022 01:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hansika Motwani - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। टीवी जगत और बॉलीवुड से लेकर दक्षिण सिनेमा तक अपने अभिनय का सिक्का चलाने वाली हंसिका के घर शहनाई बजने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका मोटवाली 4 दिसंबर 2022 को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हंसिका के चाहने वालों के लिए यह खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं है। हालांकि, फैंस की दिलचस्पी यह जानने में भी जरूर होगी कि आखिर हंसिका किसे अपना हमसफर बनाने जा रही हैं! तो चलिए आपको बताते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Hansika Motwani - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी लंबे वक्त से अपने रिलेशन और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब आखिर उस मिस्ट्री मैन से पर्दा उठ गया है, जिसे हंसिका अपना जीवनसाथी बनाने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका की शादी जयपुर के मुनडोटा फोर्ट एंड पैलेस में भव्य अंदाज में होगी। दिसंबर के फर्स्ट वीक में तैयारियां शुरू हो जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसमें परिवार के करीबी दोस्त शरीक होंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
Hansika Motwani - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिसंबर को हंसिका के शादी के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।  दो तारीख को मेहंदी फंक्शन होगा। इसमें सूफी गाने बजाए जाएंगे। अगले दिन संगीत की रस्में पूरी होंगी, जिसका धमाल अलग थीम में होगा। दरअसल, हंसिका की शादी के हर फंक्शन में कोई न कोई थीम और ड्रेस कोड रखा गया है। इतने सारे कार्यक्रमों के बीच कसीनो थीम पर भी एक पार्टी रखी गई है। शादी में थीम के आधार पर ही सभी को तैयार होकर शिरकत करनी होगी।
विज्ञापन

4 of 4
Hansika Motwani - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी के शादी के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी सामने आई है। हालांकि, उनके मंगेतर का नाम अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है। लेकिन, ऐसी चर्चा है कि वह बिजनसमैन सोहेल कथौरिया नाम के व्यक्ति से शादी कर रही हैं। बता दें कि 'शाका लाका बूम-बूम' जैसे चर्चित शो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकीं हंसिका ने कई दक्षिण फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू चलाया है। उन्होंने बॉलीवुड की भी कुछ फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें