फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर ने भाई से कटवाए बाल, कहा- 'ये तो बड़ी जल्दी हो गया', वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Thu, 11 Jun 2020 01:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर उन सितारों में से एक हैं जो फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के अलावा सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट साझा करने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। इस बार अनुपम खेर ने एक मजेदार वीडियो साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हेयर कट करवाते हुए एक वीडियो साझा किया है। जिसको उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो में अनुपम खेर के भाई अभिनेता राजू खेर हेयर कट मशीन उनके सिर पर फेरते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुपम खेर ने मजेदार कैप्शन भी दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
अनुपम खेर ने अपने गंजे होने के वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम गंजे नहीं हैं, हम अपने बालों से ज्यादा बड़े हैं, यह सबसे तेज हेयर कट था।' इस वीडियो में दिखाया गया है कि राजू खेर अनुपम के सिर पर हेयर कट मशीन फेर रहे हैं। बाल कट जाने के बाद अनुपम खेर कहते हैं कि ये तो बहुत जल्दी हो गया। सोशल मीडिया पर अनुपम और उनके भाई राजू का यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अनुपम खेर ने जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग जिले में पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडिया साझा करते कहा, 'मैं बहुत दिनों से एक बात के बारे में सोच रहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आजकल ज्यादा ही नकारात्मकता नहीं हो गई है? या शायद पहले से ही इतना था, हम क्या बनते जा रहे हैं। कंटेंट के नाम पर आज दूसरों को सरेआम नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। कहीं हिंसात्मक और अश्लील वीडियो सामने आ रहे हैं तो कहीं लॉकर रूम जैसे ग्रुप। लेकिन, सवाल यह है कि इसमें दोष सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का है या उस पर ऐसे वीडियो पोस्ट करने वाले लोगों का।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने वीडियो में आगे लिखा, 'सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो पोस्ट करने वाले लोग क्या असल जिंदगी में भी अपने माता-पिता के सामने ऐसे ही गालियों और शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। कहते हैं हर वीडियो कुछ बताता है, आपके अंदर का सच दिखाता है। क्या यही आज के लोगों को सच है। मैं लगभग हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हूं, जहां से मुझे काफी कुछ सीखने को मिलता है। 'मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मेरे द्वारा किसी को कोई दुख ना पहुंचे, लेकिन अगर कोई मेरे परिवारवालों को बिना किसी वजह के गाली देता है तो ऐसे लोगों को जवाब देना मैं जरूरी समझता हूं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि लॉकडाउन के बीच हमें इतना समय मिला है तो नफरत छोड़कर प्यार बाटें और बुराई छोड़ अच्छाई को दिखाएं।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें