फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता पर घिरे अक्षय कुमार का बचाव कर रहे अनुपम खेर, दी ये बड़ी सलाह

Sun, 05 May 2019 09:59 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar, pm modi

बीते कुछ दिनों पहले फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने देश के प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी का एक गैर-राजनीतिक साक्षात्कार लिया था। इसके बाद से अक्षय की नागरिकता का सवाल पॉलिटीकल प्रश्न बन गया। सोशल मीडिया पर अभिनेता को यूजर्स उनकी नागरिकता को लेकर रोजाना घेर रहे हैं। ऐसे में अक्षय के बचाव में अभिनेता अनुपम खेर सामने आए हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 5
PM Narendra Modi Interview with Akshay Kumar - फोटो : twitter@bjp4india
बता दें कि अक्षय की कनाडा वाली एक पुरानी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह अपने आप को कैनेडियन बता रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेता के पास भारत की नहीं बल्कि कनाडा की नागरिकता है। ऐसे में लोगों का सवाल है कि वह इतने सालों में भारत की नागरिकता अभी तक क्यों नहीं ले रहे हैं?
विज्ञापन

3 of 5
anupam kher

इसी बात को लेकर पिछले काफी समय से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से अभिनेता को सपोर्ट करते हुए लिखा 'डियर अक्षय कुमार, पिछले कुछ दिन से पढ़ रहा हूं कि तुम कुछ लोगों के सामने अपने देश के प्रति अपने प्यार और ईमानदारी को जाहिर करने की कोशिश कर रहे हो, ऐसा करना बंद करो, खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है, उनका असल काम ये है कि आप जैसे लोगों को टारगेट करना है, बता दूं कि मैं भारत के पक्ष में बात करने को लेकर बहुत डिफेंसिव फील करता हूं।'




 

 

 

4 of 5
pm modi and akshay kumar - फोटो : social media
बता दें कि अक्षय कुमार के पास भारत की नागरिकता ना होने के चलते मताधिकार नहीं है। इस पर लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया था। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अभिनेता ने एक गैर-राजनीतिक इंटरव्यू किया था जो कि समाचार एजेंसी एएनआई के माध्यम से प्रसारित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar, pm modi
अक्षय अपनी नई फिल्म गुड न्यूज के लिए भी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर दिखाई देंगी। इससे पहले अक्षय की फिल्म केसरी रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें