फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेता के फिर बिगड़े बोल, शत्रुघ्न-पूनम के चुनाव लड़ने पर कहा, 'इनकी हार...'

Sun, 05 May 2019 09:03 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड - फोटो : social media

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) का बॉलीवुड से खास नाता रहा है।  इस बार भी चुनावी मैदान में कई बॉलीवुड हस्तियां पहली बार अपनी किस्मत आजमाने जा रही है। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) भी उन्हीं में से एक हैं, हालांकि वे कई बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन बीजेपी को छोड़ इस बार उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। वहीं उनकी पत्नी भी इस बार चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि वे लखनऊ से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन

2 of 4
kamal khan

बार-बार अपने विवादित बयानों और ट्वीट्स से चर्चा बटोरने वाले अभिनेता कमाल आर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें वह शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में साफ तौर पर लिखा कि शत्रुघ्न और उनकी पत्नी पूनम इस चुनाव में बड़े अंतर से हारने वाले हैं।'

 

विज्ञापन

3 of 4
kamal rashid khan
कमाल आर खान के मुताबिक लोग दोनों को किसी मजाक की तरह ले रहे हैं। बता दें कि जबसे लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा है, कमाल लगातार एक के बाद एक सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों से बम फोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : amar ujala
दूसरी ओर केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दोनों ने एक ही समय में दो अलग-अलग पार्टियों में शामिल होकर अपनी छवि को भी बिगाड़ लिया है। साथ ही जिसका खामियाजा उन्हें चुनावों में भी भुगतना पड़ेगा। बता दें कि शॉट गन (Shatrughan Sinha) जहां बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं तो दूसरी ओर उनकी पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें