फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: महिला सफाई कर्मचारी संग अनुपम खेर ने किया जमकर डांस, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

Tue, 13 Sep 2022 01:54 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर ने किया महिला सफाई कर्मचारी के साथ डांस - फोटो : insta
अभिनेता अनुपम खेर अपने शानदार अभिनय के लिए तो पहचाने ही जाते हैं, इसके अलावा अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े दिलचस्प वीडियो और तस्वीरों के जरिए वह अपने फैंस के साथ जुड़े करते रहते हैं। अनुपम खेर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब एक्टिव रहते हैं और आए दिन कुछ न कुछ नया साझा करते हैं। आज जूहू बीच पर उनकी मुलाकात एक महिला सफाई कर्मचारी से हुई और अभिनेता ने उनके साथ जमकर डांस किया। इस पल को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया, अब अनुपम खेर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम से साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
साझा किए गए वीडियो में अनुपम खेर को भीड़ के बीच महिला सफाई करर्मचारी के साथ डांस करते देखा जा सकता है। अभिनेता ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "कुछ दिन पहले जुहु बीच के सफ़ाई अभियान के दौरान कुछ पलों के लिए मेरी मुलाक़ात बीएमसी की इस महिला सफ़ाई कर्मचारी से हुई। इन्होंने कहा मेरे साथ फ़ोटो चाहिए! मैंने कहा आपके साथ डांस चाहिए। बिना किसी झिझक के हम दोनों शुरू हो गये! आज किसी ने ये विडियो भेजा जो आपके साथ साझा कर रहा हूं।
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने वीडियो साझा करते हुए अपना अनुभव तो बताया ही है, इसके साथ ही उन्होंने महिला कर्मचारी की तारीफ करते हुए लिखा, इस महिला के जज्बे को सलाम। जय हो। फिलहाल वीडियो देखने के बाद फैंस भी अनुपम खेर की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो
 

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने अपनी  प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "कुछ सुहाने पल ज़िन्दगी के"। वहीं दूसरे ने लिखा- "सर छोटा हो या बड़ा हर कोई आपके साथ अपनापन महसूस करता है...ये बहुत बड़ी बात है और ये सब आपको पता है"। बाकी प्रशंसक भी इसी तरह से अनुपम खेर की तारीफ करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : insta
बात करें वर्क फ्रंट की तो कश्मीर फाइल्स के बाद से अनुपम खेर के हाथों में बैक टू बैक फिल्में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने 530वें प्रोजेक्ट को साइन किया है। वह श्वेता बसु संग एक शॉर्ट फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अनुपम खेर कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी में भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें