फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anup Jalota: जब अपनी ही शिष्या संग इश्क फरमा बैठे भजन सम्राट, शादी और अफेयर्स से खूब बटोरी थीं सुर्खियां

Sat, 29 Jul 2023 08:20 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनूप जलोटा - फोटो : सोशल मीडिया

भजन सम्राट अनूप जलोटा आज यानी 29 जुलाई को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। सन् 1953 में नैनीताल में जन्मे अनूप ने अपनी गायकी के दम पर संगीत के क्षेत्र में एक खास जगह बना ली है। सिंगर अपनी मधुर आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। उन्होंने भजनों के अलावा कई हिट बॉलीवुड गाने भी गाए हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिंगर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें अभिनेता मनोज कुमार की वजह से इंडस्ट्री में पहचान मिली। एक्टर को उनकी आवाज बेहद पसंद आई और उन्होंने अपनी फिल्म‘शिरडी के साई बाबा’में उनका गाना रख दिया। उनकी यह फिल्म हिट साबित हुई इसके साथ ही फिल्म में अनूप का गाना भी दर्शकों को काफी पसंद आया। फिर क्या था सिंगर को बॉलीवुड में एक उभरते हुए सितारे के रुप में पहचान मिली और देखते ही देखते वह भजन सम्राट बन गए। 

विज्ञापन

3 of 5
अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनूप अपनी गायकी के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। सिंगर टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 12 का भी हिस्सा रहें, जहां उनका नाम जसलीन मथारू से जुड़ा। सलमान खान के घर में एंट्री करते ही जसलीन ने अनूप और उनके रिश्ते को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो उनकी गर्लफ्रेंड हैं। मगर शो से बाहर होने के बाद सिंगर ने इस बात पर सफाई पेश करते हुए अपना पक्ष रखा था।

4 of 5
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू - फोटो : instagram/jasleenmatharu

उन्होंने कहा था कि जसलीन उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं। वह सिर्फ उन्हें संगीत सीखते हैं और दोनों के बीच गुरु-शिष्या का रिश्ता है। दोनों एक साथ साल 2021 में रिलीज हुए फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' में भी नजर आए थे। उनकी यह फिल्म गुरु और शिष्य के रिश्ते पर आधारित थी। इस फिल्म में अनूप एक म्यूजिक टीचर की भूमिका में नजर आए थे। वहीं, जसलीन उनकी स्टूडेंट के रुप में नजर आई थीं। यह फिल्म उनके जीवन पर आधारित थी। 

Rajinikanth: ढोल-ताशे के साथ रजनीकांत का मालदीव में भव्य स्वागत, समुद्र किनारे जश्न मनाते दिखे सुपरस्टार

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने करियर के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के दिग्गज गायक मोहम्मद रफी के साथ भी अपनी आवाज का जादू दिखाया है। उनके हिट भजनों में 'ऐसी लागी लगन' , 'रंग दे चुनरिया' जैसे भजन शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है। अनूप ने तीन शादियां रचाई उन्होंने पहली शादी सोनाली सेठ से की थी। सोनाली जलोटा की स्टूडेंट थीं। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद अनूप ने बीना भाटिया से दूसरी शादी की। मगर यह भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। फिर उन्होंने तीसरी शादी मेधा गुजराल से की थी। मेधा पूर्व पीएम आईके गुजराल की भतीजी थीं। लीवर खराब होने के चलते उनकी 2014 में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Rang De Basanti 2: नहीं बनेगा 'रंग दे बसंती' का सीक्वल? राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने खुद बताई वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें