फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपने विचार साझा करने के लिए भी जाने जाते हैं। वह कभी भी अपनी राय व्यक्त करने से कतराते ही नहीं हैं। हाल ही में विवेक ने कहा कि वह केवल उन चीजों के बारे में लिखते हैं, जिनके बारे में वह जानते हैं और बॉलीवुड पर ध्यान केंद्रित करते हैं, क्योंकि वह चाहते हैं कि इंडस्ट्री बदल जाए और नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।