फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप जलोटा के 5 झूठ, जो उन्होंने बिग बॉस के घर में बोले, बाहर आते ही राज खोले

Mon, 29 Oct 2018 08:15 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनूप जलोटा और जसलीन - फोटो : amarujala.com
बिग बॉस के सीजन 12 में जो सबसे चर्चित जोड़ी मानी जा रही थी, वो थी अनूप जलोटा और जसलीन की। लाचिंग शो में इस जोड़ी से बिग बॉस की टीआरपी बढ़ाने के लिए जमकर झूठ बोला गया। अनूप जलोटा ये कहने से भी पीछे नहीं हटे कि वो जसलीन से प्यार करते हैं। वहीं, जसलीन ने भी चर्चाएं बटोरने से अनूप जलोटा से प्यार को खूब प्रचारित किया। सब राज खुलकर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
anup jalota - फोटो : amar ujala
amarujala.com ने पहले ही बिग बॉस के सीजन 12 के सबसे बड़े पब्लिसिटी स्टंट से पर्दा उठा दिया था। आपको कुछ तथ्य बताए थे, जिसे जानते ही सब कह उठते कि अनूप-जसलीन की लव स्टोरी फर्जी है। इसे महज पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर बिग बॉस में शामिल किया गया है। अनूप जलोटा जसलीन से 37 साल बड़े हैं, जिसे लेकर भी दोनों के रिश्तों पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल था। 
विज्ञापन

3 of 6
jasleen matharu - फोटो : file photo
घर में लव बर्ड के रूप में एंट्री लेने वाले भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी शिष्या जसलीन मथारू कभी घर में कपल की तरह नहीं नजर आए। चर्चाएं तभी से शुरू हो गई थी कि प्रेम-लीला महज एक ड्रामा हो सकती है। बता दें कि अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम में जाने के बाद धीरे-धीरे इस राज से पर्दा उठने लगा। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जसलीन और शिवाशिष की बात थी।

4 of 6
jasleen matharu
शिवाशिष इस दौरान जसलीन से पूछते हैं कि "तुम्हारा और अनूप जी में क्या है"। जिसके जवाब में जसलीन बोलती हैं कि " बहुत सारी बातें हैं जो मैं तुम्हें यहां नहीं बता सकती, शो के बाद सारी बातें बताउंगी",। जसलीन के पिता केसर मथारू ने कई इंटरव्यू में कहा है कि बिग बॉस, "अनूप जलोटा को नहीं बल्कि जसलीन को ऑफर किया गया था। भाई के साथ जाना था, गुरु के साथ चली गई।
विज्ञापन

5 of 6
jasleen matharu - फोटो : file photo
डेट पर जाने से पहले जसलीन के रिश्ते पर ही सवाल उठने लगे थे। एक कंटेस्टेंट के पूछने पर कि क्या वो कभी अनूप जलोटा के साथ रोमांटिक डेट पर गई हैं तो जसलीन कहती हैं कि 'अरे नहीं... मैं अनूप जी के साथ कभी रोमांटिक डेट पर नहीं गई हूं।' अगर दोनों पिछले 3 साल से रिलेशन में हैं तो कभी डेट पर क्यों नहीं गए। बिना डेट किए हुए दोनों ने अपना रिश्ता इतना आगे कैसे बढ़ा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anup jalota and jasleen - फोटो : file photo
बिग बॉस के घर में अनूप जलोटा कभी जसलीन को प्रेमिका बताते थे तो कभी बेटी। सीक्रेट रूम जाते ही दूरिया बढ़ीं। वापस आते ही नजदीकियां बढ़ीं। बिग बॉस के घर से बेघर होते ही अनूप जलोटा ने सारे राज खोल दिए। उन्होंने कहा कि जसलीन और मेरा सिर्फ संगीत का रिश्ता है। मुझे और जसलीन को शो की स्क्रिप्ट के अनुसार काम करना था, जो मैने किया। इमेज खराब हुई तो शो छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें