फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना महापात्रा ने अनु मलिक को बताया गटर का चूहा, बोलीं- मुंह पर थप्पड़ है...

Thu, 12 Sep 2019 12:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sona Mahapatra - फोटो : Social Media
#MeToo मूवमेंट के तहत बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लगे। संगीतकार अनु मलिक का नाम भी इन आरोपियों की लिस्ट में शामिल है। आरोप लगने के बाद उन्हें सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था लेकिन शो के नए सीजन में एक बार फिर अनु मलिक की वापसी हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
Sona Mahapatra - फोटो : Social Media
अनु मलिक पर आरोप लगाने वाली सिंगर सोना मोहपात्रा इस बात से बेहद गुस्से में हैं। सोना ने ट्वीट कर अनु मलिक पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा- ' कई आरोपियों के पुनर्वास, सोनी टीवी द्वारा एक साल के भीतर अनु मलिक को दोबारा इंडियल आइडल पर बुला लेना उन लोगों के मुंह पर थप्पड़ है जो भारत में अपने बच्चों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य चाहते हैं।  #RatReturnsToTheGutter (चूहा गटर में लौट आता है)



 
विज्ञापन

3 of 4
shweta pandit - फोटो : instagram
अनु मलिक पर सोना महापात्रा के अलावा श्वेता पंडित ने भी आरोप लगाया था। श्वेता ने बताया था कि अनु मलिक ने उन्हें काम देने के बदले किस करने के लिए कहा था। उस वक्त श्वेता की उम्र 15 साल थी और वो स्कूल जाती थीं। श्वेता ने लिखा था, 'यह बात साल 2001 की है। अनु मलिक ने मुझे अंधेरी के एम्पायर स्टूडियो में बुलाया था। वहां उन्होंने बिना म्यूजिक के गाना गाने को कहा। उस समय मैंने हर दिल जो प्यार करेगा का गाना गया। इसके बाद मलिक ने कहा कि वह मुझे यह गाना सुनिधि और शान के साथ देंगे लेकिन इसके लिए मुझे उन्हें अभी किस करना होगा।'
विज्ञापन

4 of 4
shweta pandit - फोटो : instagram
श्वेता ने लिखा, 'यह सुनकर सदमा लगा। उस वक्त मैं केवल 15 साल की थी। उन्हें मैं अनु अंकल कहती थी। इतना ही नहीं वह मेरे परिवार को बहुत समय से जानते थे और मेरे पिता को भाई मानते थे। क्या कोई अपने भाई की बेटी से ऐसी मांग करता है? वह पल मेरी जिंदगी का सबसे बुरा था और कई महीने तक इसके चलते तनाव में रहीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें