जायरा वसीम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
इससे पहले कई यूजर्स ने जायरा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था। आपको बता दें, 30 जून को जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सिनेमाजगत छोड़ने का एलान किया था। जायरा ने लिखा था- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलैरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।'